Gas ke baad Tel par Hadakamp, ज़ैदपुर पेट्रोल पंप पर भारी भीड़

इमामुद्दीन
ज़ैदपुर बाराबंकी : Gas ke baad Tel par Hadakamp, अंतरराष्ट्रीय तनाव और सोशल मीडिया पर वायरल खबरों के चलते बाराबंकी जिले के ज़ैदपुर कस्बे में स्थित इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप पर गुरुवार को भारी भीड़ उमड़ पड़ी!

लोग गैस के बाद, अब पेट्रोल-डीजल की किल्लत और भाव बढ़ने के डर से घंटों लाइन में खड़े रहे! पंप के सेल्स मैनेजर ने साफ कहा, तेल की कोई कमी नहीं है!

स्टॉक पूरा है! लोग सिर्फ अफवाहों के सहारे अनावश्यक स्टॉक करने के चक्कर में हैं! वहीं स्थानीय लोगों का कहना है

कि वैश्विक तनाव और सोशल मीडिया पर फैली खबरों के कारण यह पैनिक बाइंग शुरू हुई है,

कई लोग ड्रम, गैलन और कनस्तर लेकर पंप पर पहुंच गए! इस बीच इंडियन ऑयल समेत सभी तेल कंपनियों ने देशव्यापी बयान जारी कर कहा है

कि पेट्रोल-डीजल या एलपीजी की कोई कमी नहीं है! मगर लोगों को हो रही असुविधा का जिम्मेदार कौन,?

क्या गैस की तरह अब पेट्रोल-डीजल की भी कालाबाज़ारी शुरू होगी,? लोगों की जुबान पर यह कुछ अहम सवाल हैं!

प्रशासन की अपील: केवल जरूरत के अनुसार ही तेल भरवाएं। अनावश्यक भीड़ से अपना और दूसरों का समय बर्बाद न करें!अफवाहों से बचें और सिर्फ आधिकारिक सूचनाओं पर भरोसा करें!

plugins
Author: plugins

Leave a Comment