petrol-diesel की कोई कमी नहीं, प्रशासन ने अफवाहों से बचने की अपील की

gas cylinder

कन्नौज ।petrol-diesel की कोई कमी नहीं” जनपद में पेट्रोल और डीजल की उपलब्धता को लेकर जिला प्रशासन ने स्थिति पूरी तरह सामान्य बताई है।

प्रशासन के अनुसार जिले में संचालित सभी 82 पेट्रोल पंपों पर ईंधन का पर्याप्त स्टॉक मौजूद है और डिपो से नियमित आपूर्ति जारी है।

जिलाधिकारी के निर्देश पर 26 और 27 मार्च को पेट्रोल पंपों का रैंडम निरीक्षण किया गया। इस दौरान पंप संचालकों से ईंधन आपूर्ति की स्थिति की समीक्षा की गई, जिसमें अधिकांश पंपों पर व्यवस्था संतोषजनक पाई गई।

हालांकि कन्नौज मंडी के पास स्थित अन्नपूर्णा फिलिंग स्टेशन पर समय से इंडेंट न किए जाने के कारण स्टॉक कम मिला, जिस पर प्रशासन द्वारा नोटिस जारी करने की कार्रवाई की जा रही है।

प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि किसी भी भ्रामक सूचना के आधार पर पेट्रोल पंपों पर अनावश्यक भीड़ न लगाएं और जरूरत से अधिक ईंधन का भंडारण न करें। यह नियंत्रण आदेश के विरुद्ध है।

gas cylinder

साथ ही सभी पेट्रोल पंप स्वामियों को भी निर्देशित किया गया है कि वे अफवाहों पर रोक लगाएं और सही जानकारी ही उपभोक्ताओं तक पहुंचाएं। प्रशासन द्वारा स्थिति की लगातार निगरानी की जा रही है।

plugins
Author: plugins

Leave a Comment