नवी मुंबई : Indigo ने अपने नेटवर्क विस्तार को तेज करते हुए 29 मार्च से 23 अप्रैल के बीच नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से 30 से अधिक नए रूट जोड़ दिए हैं।
इन नई सेवाओं के जरिए अब आगरा, अयोध्या, बागडोगरा, बेलगाम, चंडीगढ़, दीव, कन्नूर, कोलकाता, पटना, राजकोट, श्रीनगर, वाराणसी और विशाखापत्तनम जैसे प्रमुख शहरों से सीधा संपर्क स्थापित हो गया है।
एयरलाइन के मुताबिक, इन विस्तारों के बाद नवी मुंबई से हर सप्ताह 400 से ज्यादा उड़ानें संचालित होंगी, जिससे यात्रियों को बेहतर कनेक्टिविटी और सुविधाजनक विकल्प मिलेंगे।
इसी क्रम में इंडिगो ने भावनगर और नवी मुंबई के बीच प्रतिदिन दो सीधी उड़ानों की शुरुआत की है, जो एटीआर विमानों से संचालित होंगी। इससे गुजरात क्षेत्र की हवाई सेवाएं और मजबूत होंगी।

साथ ही, 23 अप्रैल 2026 से जामनगर के लिए भी सीधी उड़ानें शुरू करने की योजना है। नए रूट्स के साथ इंडिगो अब गुजरात के छह प्रमुख शहरों को व्यापक नेटवर्क से जोड़ेगा।








