st xavier’s senior secondary school balrampur में पुरस्कार समारोह

बलरामपुर । st xavier’s senior secondary school balrampur बलरामपुर में प्राइज डिस्ट्रीब्यूशन और ग्रेजुएशन डे का आयोजन उत्साह और गरिमा के साथ संपन्न हुआ।

कार्यक्रम में विभिन्न शैक्षणिक और सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।

सिल्वर ज़ोन, साइंस ओलंपियाड फाउंडेशन और इंटरनेशनल टैलेंट प्रतियोगिताओं के विजेताओं को मेडल और प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।

मुख्य अतिथियों द्वारा मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई।

विद्यालय के संस्थापक स्व. एस.पी. आनंद को श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद प्रधानाचार्य ने वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की।

छोटे बच्चों के रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने सभी का मन मोह लिया। अभिभावकों की भागीदारी भी खास रही, जिन्होंने रैंप वॉक सहित विभिन्न गतिविधियों में हिस्सा लिया।

समारोह में टॉपर्स और विशेष उपलब्धि हासिल करने वाले छात्रों को सम्मानित कर उनका उत्साह बढ़ाया गया। पूरे स्टाफ के सहयोग से आयोजन सफल और यादगार रहा।

plugins
Author: plugins

Leave a Comment