Lucknow-Ayodhya National Highway पर गैस टैंकर लीक बड़ा हादसा टला

Lucknow-Ayodhya National Highway

द स्वार्ड ऑफ इण्डिया
संवाददाता इरफान अहमद
बाराबंकी । Lucknow-Ayodhya National Highway पर बुधवार की शाम एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। मथुरा से नेपाल जा रहा एलपीजी से भरा टैंकर अचानक लीक हो गया, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

नगर कोतवाली क्षेत्र के असैनी मोड़ के पास हुई इस घटना से राहगीरों में दहशत फैल गई और प्रशासन को तत्काल सख्त कदम उठाने पड़े।

मिली जानकारी के अनुसार टैंकर चालक गुरप्रीत करीब 18 टन एलपीजी लेकर मथुरा से नेपाल जा रहा था।

शाम करीब 6:45 बजे जैसे ही टैंकर असैनी मोड़ के पास पहुंचा, उसके ऊपरी हिस्से में लगे वाल्व से गैस का रिसाव शुरू हो गया।

स्थिति की गंभीरता को समझते हुए चालक ने तुरंत वाहन को सड़क किनारे खड़ा कर पुलिस को सूचना दी।

गैस रिसाव की खबर मिलते ही पुलिस और प्रशासन अलर्ट हो गया। नगर कोतवाली पुलिस, यातायात पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई।

सुरक्षा के मद्देनजर हाईवे की दोनों लेन को बंद कर दिया गया और ट्रैफिक को डायवर्ट किया गया। इस दौरान शहर के अंदर भीषण जाम की स्थिति बन गई।

प्रमुख चौराहों पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं, जिससे आम लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

एहतियातन आसपास की दुकानों को भी बंद करा दिया गया और लोगों को घटनास्थल से दूर रहने की हिदायत दी गई।

फायर ब्रिगेड और तकनीकी टीम ने काफी मशक्कत के बाद गैस रिसाव पर काबू पाने की कोशिश की। देर शाम तक हालात को पूरी तरह नियंत्रण में लाने के प्रयास जारी रहे।

Lucknow-Ayodhya National Highway

गनीमत रही कि समय रहते स्थिति संभाल ली गई, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। घटना ने एक बार फिर हाईवे पर खतरनाक माल ढुलाई की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

plugins
Author: plugins

Leave a Comment