Redmi 15A 5G दमदार बैटरी के साथ भारत में लॉन्च

Redmi 15A 5G" Xiaomi India

लखनऊ । Redmi 15A 5G” Xiaomi India ने भारतीय बाजार में अपना नया स्मार्टफोन Redmi 15A 5G पेश किया है। कंपनी के अनुसार यह फोन रोजमर्रा के उपयोग को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है

जिससे यूजर्स को स्मूथ और भरोसेमंद अनुभव मिल सके। इस स्मार्टफोन में 6300mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो सामान्य उपयोग में लगभग दो दिन तक चलने में सक्षम बताई जा रही है।

साथ ही इसमें 15 वॉट चार्जिंग और 7.5 वॉट रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट भी मौजूद है, जिससे अन्य डिवाइस चार्ज करने की सुविधा मिलती है।

nफोन में 6.9 इंच का बड़ा डिस्प्ले और 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट दिया गया है, जिससे वीडियो देखने और ऐप इस्तेमाल करने का अनुभव बेहतर होता है।

इसमें 32 मेगापिक्सल का एआई ड्यूल रियर कैमरा और 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी शामिल है।

Redmi 15A 5G" Xiaomi India

कंपनी ने इसकी शुरुआती कीमत 12,999 रुपये तय की है और यह 3 अप्रैल से ऑनलाइन प्लेटफॉर्म और अधिकृत स्टोर्स पर उपलब्ध रहेगा।

plugins
Author: plugins

Leave a Comment