Daryaabad Assembly क्षेत्र में शपथ ग्रहण से सियासी माहौल गरम

Daryaabad Assembly tsoi

द स्वार्ड ऑफ इण्डिया
संवाददाता इरफान अहमद
रामसनेहीघाट (बाराबंकी) : Daryaabad Assembly क्षेत्र के अंतर्गत नगर पंचायत रामसनेहीघाट, दरियाबाद और टिकैतनगर में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा नामित सभासदों का शपथ ग्रहण समारोह उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम में नामित और नव निर्वाचित जनप्रतिनिधियों ने पद एवं गोपनीयता की शपथ लेकर अपने नए दायित्व की शुरुआत की।

समारोह में विवेक तिवारी, रितेश शंकर गुप्ता, दीपक वर्मा, अनुज शुक्ला उर्फ छोटा योगी, सुरेश लोधी, युगुल किशोर शुक्ला, ब्रजेश रावत, संत कुमार वर्मा तथा उपचुनाव में विजयी सभासद सीता देवी को शपथ दिलाई गई।

राज्य मंत्री सतीश शर्मा की उपस्थिति में एसडीएम रामसनेहीघाट अनुराग सिंह और एसडीएम सिरौली गौसपुर अनिल कुमार ने सभी सदस्यों को विधिवत शपथ दिलाई।

इस दौरान नव-नामित सभासदों को जनहित के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने और क्षेत्र के विकास को गति देने का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम में चेयरमैन जगदीश गुप्ता, ज्ञान प्रकाश यादव, अधिशासी अधिकारी संतोष चौधरी, शीलू अवस्थी,पवन सिंह रिंकू, नीरज सिंह, वीरेंद्र पांडेय, गन्ना यूनियन चेयरमैन कमलाकांत द्विवेदी, हरीश द्विवेदी, प्रदीप सिंह मुन्नू, आशीष मिश्रा, मधुकर तिवारी समेत बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

tsoi news

समारोह के दौरान पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल रहा और जनप्रतिनिधियों ने विकास कार्यों को प्राथमिकता देने का भरोसा दिलाया।

plugins
Author: plugins

Leave a Comment