International Film Festival का लखनऊ में शानदार आगाज़

tsoi news

लखनऊ : International Film Festival का दो दिवसीय आयोजन बुधवार 15 अप्रैल को राजधानी Lucknow में उत्साहपूर्ण माहौल के बीच शुरू हुआ।

समारोह का उद्घाटन वरिष्ठ अभिनेता डॉ. अनिल रस्तोगी और फेस्टिवल के संस्थापक आयूब खान ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया।

कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रगान से हुई, जिसके बाद महान पार्श्व गायिका Asha Bhosle को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

 

फेस्टिवल के पहले दिन ज्यूरी द्वारा चयनित कुल 12 फिल्मों का प्रदर्शन किया गया, जिनकी स्क्रीनिंग देर रात तक जारी रही।

प्रमुख फिल्मों में ‘पाणी द वॉटर’, ‘निखान्या जोग’, ‘मिशन परफॉरमेंस’, ‘आरव’ और ‘लॉर्ड्स सिग्नल’ जैसी कृतियाँ शामिल रहीं।

इन फिल्मों को देखने के लिए निर्माता, निर्देशक और सिनेमा प्रेमियों की अच्छी उपस्थिति रही। इस अवसर पर आयोजकों ने बताया कि यह मंच अंतरराष्ट्रीय और स्थानीय फिल्मकारों को जोड़ने का प्रयास है।

tsoi news

संस्थापक आयूब खान ने कहा कि इस फिल्म फेस्टिवल को अब हर वर्ष आयोजित कर इसे और व्यापक बनाया जाएगा।

plugins
Author: plugins

Leave a Comment