UWA India ने भारतीय छात्रों के लिए नई स्कॉलरशिप योजना शुरू की

लखनऊ । UWA India ने भारतीय विद्यार्थियों के लिए बड़े स्तर पर वार्षिक स्कॉलरशिप प्रोग्राम लॉन्च करने की घोषणा की है। इस पहल का उद्देश्य अलग-अलग सामाजिक, आर्थिक और शैक्षणिक पृष्ठभूमि से आने वाले प्रतिभाशाली छात्रों को अंतरराष्ट्रीय स्तर की शिक्षा तक आसान पहुंच उपलब्ध कराना है।

प्रोफेसर अमित चकमा ने कहा कि यह स्कॉलरशिप योजना भारत के प्रति यूनिवर्सिटी की मजबूत प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

उन्होंने बताया कि आर्थिक चुनौतियां किसी भी छात्र के सपनों में बाधा न बनें, इसके लिए यूडब्ल्यूए लगातार शिक्षा को अधिक सुलभ बनाने पर काम कर रहा है।

यूडब्ल्यूए इंडिया मुंबई और चेन्नई कैंपस के माध्यम से स्टेम, बिजनेस और टेक्नोलॉजी क्षेत्रों में अंडरग्रेजुएट और पोस्टग्रेजुएट कोर्स उपलब्ध कराएगा।

यह कार्यक्रम वैश्विक इंडस्ट्री की जरूरतों और आधुनिक रोजगार बाजार को ध्यान में रखकर तैयार किए गए हैं।

स्कॉलरशिप योजना में मेरिट आधारित सहायता, ग्लोबल एक्सीलेंस स्कॉलरशिप, आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों के लिए सहायता और राज्य सरकारों के सहयोग से विशेष फंडिंग शामिल है।

यूनिवर्सिटी के अनुसार, पात्र छात्रों को कई प्रकार की आर्थिक सहायता एक साथ मिल सकेगी, जिससे उनकी पढ़ाई का खर्च काफी कम हो जाएगा।

plugins
Author: plugins

Leave a Comment