Samsung भारत में सस्ते प्रीमियम गैलेक्सी फोन उपलब्ध कराए

इलेक्ट्रानिक्स : Samsung भारत में प्रीमियम स्मार्टफोन की बढ़ती मांग के बीच Samsung ने अपने नए “सर्टिफाइड रि-न्यू” प्रोग्राम की शुरुआत कर दी है।

इस पहल के जरिए कंपनी अब ग्राहकों को कम कीमत में रिफर्बिश्ड गैलेक्सी स्मार्टफोन उपलब्ध कराएगी, जिनमें गुणवत्ता, सुरक्षा और बेहतर प्रदर्शन का पूरा भरोसा दिया जाएगा।

कंपनी के इस नए प्रोग्राम के तहत फ्लैगशिप और मिड-रेंज दोनों श्रेणी के गैलेक्सी डिवाइसेज़ को रीफर्बिश कर बाजार में उतारा जाएगा।

सैमसंग का कहना है कि सभी डिवाइसेज़ को कंपनी की इन-हाउस प्रक्रिया से तैयार किया जाएगा, जिसमें हार्डवेयर निरीक्षण, फंक्शनल टेस्टिंग और सॉफ्टवेयर वैलिडेशन जैसी कई जांच शामिल होंगी।

रि-न्यू प्रोग्राम के अंतर्गत आने वाले स्मार्टफोन्स में केवल जेन्युइन सैमसंग पार्ट्स का इस्तेमाल किया जाएगा।

साथ ही प्रत्येक डिवाइस को पूरी तरह रीसेट कर लेटेस्ट सॉफ्टवेयर अपडेट्स के साथ नए बॉक्स में पैक किया जाएगा, ताकि ग्राहकों को नए फोन जैसा अनुभव मिल सके।

सैमसंग इंडिया के डी2सी बिजनेस और कॉर्पोरेट मार्केटिंग के वाइस प्रेसिडेंट एवं हेड सुमित वालिया ने कहा कि कंपनी का उद्देश्य अधिक से अधिक उपभोक्ताओं तक प्रीमियम टेक्नोलॉजी की पहुंच आसान बनाना है।

उन्होंने बताया कि यह प्रोग्राम ग्राहकों को कम कीमत में भरोसेमंद गैलेक्सी अनुभव देने के साथ टिकाऊ प्रोडक्ट लाइफसाइकिल को भी बढ़ावा देगा।

कंपनी ने जानकारी दी कि सर्टिफाइड रि-न्यू डिवाइसेज़ पर ग्राहकों को एक साल की मैन्युफैक्चरर वारंटी भी मिलेगी, जिससे उपभोक्ताओं का भरोसा और मजबूत होगा।

plugins
Author: plugins

Leave a Comment