लखनऊ । new honda city” राजधानी लखनऊ के ऑटोमोबाइल बाजार में उस समय उत्साह का माहौल बन गया, जब लालबाग स्थित Honda Cars India के अधिकृत डीलर अरासिली होंडा में नई होंडा सिटी को आकर्षक अंदाज में पेश किया गया।
आधुनिक डिजाइन, एडवांस टेक्नोलॉजी और शानदार सुरक्षा फीचर्स के साथ आई इस नई सेडान ने लॉन्च होते ही कार प्रेमियों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया।
कार्यक्रम में पुलिस मुख्यालय के आईपीएस अधिकारी Alok Srivastava मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। उन्होंने कार के प्रीमियम लुक और सेफ्टी फीचर्स की सराहना की।

कंपनी ने नई होंडा सिटी को ऐसे ग्राहकों के लिए तैयार किया है, जो स्टाइल, आराम और भरोसेमंद परफॉर्मेंस को एक साथ चाहते हैं।
पेट्रोल मैनुअल ट्रांसमिशन वेरिएंट की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 11.99 लाख रुपये रखी गई है, जिससे यह मिड और प्रीमियम सेडान सेगमेंट में मजबूत दावेदारी पेश कर रही है।
अरासिली होंडा के जनरल मैनेजर विद्वांत शुक्ला ने बताया कि कार को चार वेरिएंट—SV, V, ZX और ZX Plus—में उतारा गया है।

हर वेरिएंट अलग जरूरतों और बजट को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है। वहीं सेल्स मैनेजर अखिलेश झा ने कहा कि होंडा की पहचान हमेशा मजबूत बिल्ड क्वालिटी और भरोसेमंद सुरक्षा रही है, जिसे इस मॉडल में और बेहतर बनाया गया है।
नई होंडा सिटी में 360 डिग्री कैमरा, वेंटिलेटेड सीट्स, 10.1 इंच फ्लोटिंग टचस्क्रीन, BI-LED प्रोजेक्टर लैंप्स और प्रीमियम एम्बिएंट लाइटिंग जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

ये सुविधाएं शहर की भीड़भाड़ और लंबे सफर दोनों में बेहतर अनुभव देने का दावा करती हैं। लॉन्च के साथ ही शोरूम में टेस्ट ड्राइव और बुकिंग के लिए ग्राहकों की भारी भीड़ देखने को मिली। कंपनी ने संकेत दिए हैं कि आने वाले समय में नए एसयूवी और हाइब्रिड मॉडल भी बाजार में उतारे जाएंगे।









