लखनऊ । world environment day के अवसर पर बलरामपुर चीनी मिल्स लिमिटेड (बीसीएमएल) और लखनऊ कैंटोनमेंट बोर्ड ने संयुक्त रूप से “बायोयुग ग्रीन कमांड 2026” का शुभारंभ किया।
यह पहल देश में बायोप्लास्टिक के उपयोग को बढ़ावा देने और पारंपरिक प्लास्टिक पर निर्भरता कम करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।
कार्यक्रम का उद्घाटन रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने किया। इस दौरान बीसीएमएल और लखनऊ कैंटोनमेंट बोर्ड के बीच पर्यावरण-अनुकूल उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए साझेदारी को औपचारिक रूप दिया गया।
कार्यक्रम में बायोप्लास्टिक उद्योग से जुड़ी प्रदर्शनी भी लगाई गई, जिसमें गन्ने से बनने वाले कम्पोस्टेबल पीएलए (पॉली लैक्टिक एसिड) उत्पादों का प्रदर्शन किया गया।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि माइक्रोप्लास्टिक आज मानव स्वास्थ्य और पर्यावरण दोनों के लिए गंभीर चुनौती बन चुका है।
उन्होंने गन्ने से तैयार होने वाले बायोप्लास्टिक को आत्मनिर्भर भारत, किसानों की आय बढ़ाने और पर्यावरण संरक्षण का प्रभावी माध्यम बताया।
बीसीएमएल के चेयरमैन विवेक सराओगी ने कहा कि बायोमटेरियल आधारित उद्योग देश की हरित अर्थव्यवस्था को नई दिशा देंगे।

वहीं, कंपनी की एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर अवंतिका सराओगी ने कहा कि आने वाला समय किसानों और जैव-आधारित उद्योगों का होगा, जो भारत को सतत विकास की ओर अग्रसर करेगा।









