Samsung Innovation Campus : 30 प्रतिभाशाली छात्रों को मिला राष्ट्रीय सम्मान

Samsung Innovation Campus

लखनऊ । Samsung Innovation Campus “ने अपने प्रमुख कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) कार्यक्रम ‘सैमसंग इनोवेशन कैंपस’ के तहत देशभर के 30 उत्कृष्ट छात्रों को सम्मानित किया है।

इन छात्रों ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, कोडिंग एवं प्रोग्रामिंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT) और बिग डेटा जैसे उभरते तकनीकी क्षेत्रों में उल्लेखनीय प्रदर्शन किया।

प्रत्येक राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय टॉपर को एक लाख रुपये की पुरस्कार राशि प्रदान की गई। इस वर्ष चयनित छात्रों में चार राष्ट्रीय स्तर के टॉपर, 26 राज्य स्तरीय विजेता और एक सोशल मीडिया चैंपियन शामिल रहे।

इनका चयन कार्यक्रम के अंतर्गत प्रशिक्षित 20 हजार से अधिक छात्रों में से किया गया। विजेता 10 विभिन्न राज्यों से हैं, जो देश के छोटे शहरों और ग्रामीण क्षेत्रों में बढ़ती तकनीकी प्रतिभा को दर्शाता है।

गुरुग्राम स्थित सैमसंग इंडिया मुख्यालय में आयोजित समारोह में सैमसंग दक्षिण-पश्चिम एशिया के प्रेसिडेंट एवं सीईओ जेबी पार्क ने छात्रों को सम्मानित किया।

उन्होंने कहा कि आज के दौर में एआई, डेटा और कोडिंग जैसे कौशल युवाओं को भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार कर रहे हैं।

Samsung Innovation Campus

कार्यक्रम से लाभान्वित कई छात्रों ने कृषि, साइबर सुरक्षा और ऑटोमेशन जैसे क्षेत्रों में नवाचार आधारित परियोजनाएं विकसित कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया है।

plugins
Author: plugins

Leave a Comment