लखनऊ । PM Modi “ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भारत के इतिहास में सबसे लंबे समय तक निर्वाचित प्रधानमंत्री के रूप में सेवा देने का नया कीर्तिमान स्थापित करने पर बधाई दी है।
उन्होंने इसे भारतीय लोकतंत्र की बड़ी उपलब्धि बताते हुए कहा कि यह देश की जनता के अटूट विश्वास और समर्थन का परिणाम है।
मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर अपने संदेश में कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का नेतृत्व केवल शासन तक सीमित नहीं है, बल्कि वह देश की नई सोच, विकास और आत्मनिर्भरता की आकांक्षाओं का प्रतीक बन चुका है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में भारत वैश्विक स्तर पर नई पहचान बना रहा है और विकसित भारत के लक्ष्य की ओर तेजी से आगे बढ़ रहा है।
वहीं, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने भी प्रधानमंत्री को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनका लंबा कार्यकाल लोकतंत्र की ताकत और जनसेवा की भावना का प्रमाण है।
उन्होंने कहा कि साधारण पृष्ठभूमि से निकलकर देश का नेतृत्व करना करोड़ों युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है। मौर्य ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में सुशासन, विकास और अंत्योदय की नीतियों को नई गति मिली है।

उन्होंने प्रधानमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना करते हुए देश की निरंतर प्रगति की उम्मीद जताई।









