Samsung 990 SSD कंटेंट क्रिएटर्स के लिए शानदार विकल्प

इलेक्ट्रानिक्स : Samsung ने भारत में नया 990 SSD लॉन्च किया है, जो तेज परफॉर्मेंस और बेहतर पावर एफिशिएंसी के साथ PC यूज़र्स के लिए नया स्टोरेज विकल्प लेकर आया है।

कंपनी ने इस SSD को 1TB और 2TB क्षमता में पेश किया है। Samsung 990 SSD को खास तौर पर गेमिंग, कंटेंट क्रिएशन, क्रिएटिव वर्कलोड और रोज़मर्रा के PC इस्तेमाल को ध्यान में रखकर डिज़ाइन किया गया है।

Samsung के अनुसार, 2TB मॉडल 7,250 MB/s तक की सीक्वेंशियल रीड स्पीड देता है, जबकि 1TB मॉडल 7,150 MB/s तक की स्पीड हासिल कर सकता है।

कंपनी का कहना है कि यह SSD अपने पिछले मॉडल की तुलना में 38% अधिक पावर एफिशिएंट है। PCIe 4.0 सपोर्ट और लेटेस्ट NAND टेक्नोलॉजी की मदद से यह ड्राइव हाई-स्पीड डेटा ट्रांसफर, तेज गेम लोडिंग और बड़े फाइल वर्कलोड को संभालने में सक्षम है।

Samsung इलेक्ट्रॉनिक्स में मेमोरी ब्रांड प्रोडक्ट बिजनेस टीम के वाइस प्रेसिडेंट टॉमी (ह्योंगसुक) क्रोन ने कहा कि नया 990 SSD उन यूज़र्स के लिए बेहतरीन समाधान है

जो अपने सिस्टम को तेज, पावर-एफिशिएंट और हाई-परफॉर्मेंस स्टोरेज से अपग्रेड करना चाहते हैं। कंपनी के मुताबिक, यह SSD DIY PC बिल्ड, हाई-रिज़ॉल्यूशन कंटेंट क्रिएशन और हैवी मल्टीटास्किंग करने वाले यूज़र्स के लिए भी उपयोगी साबित हो सकता है।

plugins
Author: plugins

Leave a Comment