Friendship Day एयरटेल के साथ दोस्तों को दें एक डिजिटल फ्रेंडशिप बैंड

Airtel Friendship Day

लखनऊ : Friendship Day के मौके पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती को डिजिटल अंदाज में सेलिब्रेट करने की नई पहल शुरू की है। कंपनी ने डिजिटल फ्रेंडशिप बैंड फीचर पेश किया है,

जिसके जरिए यूजर्स अपने दोस्तों को रिचार्ज के साथ खास यादगार संदेश भेज सकेंगे। इस सुविधा के तहत एयरटेल ऐप के माध्यम से ग्राहक अपने दोस्त के एयरटेल प्रीपेड नंबर पर रिचार्ज कर सकते हैं और इसके बाद अपनी पसंद का डिजिटल फ्रेंडशिप बैंड चुन सकते हैं।

इसमें ‘जिम बडी’, ‘मीम डीलर’, ‘फूडी फ्रेंड’, ‘गॉसिप स्पिलर’ और ‘फ्री थेरेपिस्ट’ जैसे कई मजेदार विकल्प उपलब्ध कराए गए हैं। डिजिटल फ्रेंडशिप बैंड को चुनने के बाद यूजर्स इसे व्हाट्सऐप या एसएमएस के जरिए अपने दोस्तों तक पहुंचा सकते हैं।

Airtel Friendship Day

एसएमएस संदेश में दोस्त का नाम जोड़ने की सुविधा भी दी गई है, जिससे यह शुभकामना और अधिक व्यक्तिगत बन जाती है। एयरटेल की यह पहल पारंपरिक फ्रेंडशिप बैंड की भावना को डिजिटल रूप में बदलने का प्रयास है।

कंपनी का उद्देश्य ग्राहकों को एक ऐसा आसान माध्यम देना है, जिससे वे तकनीक के जरिए दोस्ती के रिश्ते को और खास बना सकें। यह अभियान 2 अगस्त 2026 तक उपलब्ध रहेगा।

plugins
Author: plugins

Leave a Comment