बाराबंकी : 2 million की मादक पदार्थ (MD) के साथ 4 तस्कर गिरफ्तार . थाना सफदरगंज पुलिस टीम ने 4 मादक पदार्थ तस्करों को गिरफ्तार किया ,
इनके कब्जे से 20 लाख अन्तर्राष्ट्रीय कीमत का 148 ग्राम अवैध मादक पदार्थ, 2 मोटरसाइकिल व 4 मोबाइल फोन भी बरामद किए ।पुलिस अधीक्षक बाराबंकी अर्पित विजयवर्गीय द्वारा जनपद में मादक पदार्थ तस्करी करने वाले अपराधियोंके विरुद्ध चलाये जा रहे है
अभियान के क्रम में थाना सफदरगंज पुलिस टीम ने 4 मादक पदार्थ तस्करों ,सारिक पुत्र महमूद निवासी चदना कटरा थाना कोतवाली बाराबंकी,अयान अहमद पुत्र मो0 फुरकान निवासी फैजुल्लागंज बाराबंकी,अबु सहमा पुत्र जमाल निवासी वीआईपी सिटी नबीगंज, मो0 आसिफ खान पुत्र सुहेल खान निवासी पिलखुआ थाना बरदह आजमगढ़, को पण्डरा तिराहा के पास से गिरफ्तार किया गया।
अभियुक्तगण के कब्जे से 148 ग्राम अवैध मादक पदार्थ (METAMFETAMINE/M-FETAMINE/ MEFEDRON) (MD) (अन्तर्राष्ट्रीय कीमत करीब 20 लाख रुपये) एक मोटरसाइकिल, एक अदद स्कूटी व 4 मोबाइल फोन बरामद किया गया।

बरामदगी-
- 148 ग्राम अवैध मादक पदार्थ (METAMFETAMINE/M-FETAMINE/ MEFEDRON) (MD) (अन्तर्राष्ट्रीय कीमत करीब 20 लाख रुपये)
- मोटरसाइकिल टीवीएस स्पोर्ट नम्बर UP41 BS0670
- एक्टिवा स्कूटी नं0 UP32 QC8953
- 04 अदद मोबाइल फोन









