Madarsa पहुंचने से पहले उजड़ा परिवार, जर्जर दीवार बनी काल

Wall Collapse

बाराबंकी : Madarsa पहुंचने से पहले उजड़ा परिवार, जर्जर दीवार बनी काल . दरियाबाद क्षेत्र के गुलचप्पा कलां गांव में गुरुवार सुबह एक दर्दनाक हादसे ने पूरे इलाके को गमगीन कर दिया।

मदरसा पढ़ने जा रहे पांच बच्चों पर अचानक एक पुरानी जर्जर दीवार गिर गई, जिसमें दो मासूम भाई-बहन की मौत हो गई, जबकि तीन बच्चे घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार, बच्चे रोज की तरह मदरसा खानका अबू अहमदिया जाने के लिए घर से निकले थे। रास्ते में करीब सौ साल पुरानी ईंटों की कमजोर दीवार अचानक भरभराकर गिर पड़ी।

हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। ग्रामीणों ने तुरंत राहत कार्य शुरू करते हुए मलबा हटाकर बच्चों को बाहर निकाला। इस घटना में सात वर्षीय हुजैफा और उसकी 14 वर्षीय बहन हाजरा बानो की जान चली गई।

वहीं हस्सान, हानिया और मोहम्मद अदनान घायल हो गए, जिनका इलाज अस्पताल में जारी है। मृतक बच्चों के पिता मुस्लिम ने रोते हुए बताया कि उनके दोनों बच्चे परिवार का सहारा थे।

Wall Collapse

अचानक हुई इस घटना ने पूरे परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है। ग्रामीणों का आरोप है कि जर्जर दीवार की हालत काफी समय से खराब थी और इसकी मरम्मत की मांग भी की गई थी।

घटना के बाद प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। ग्रामीणों ने क्षेत्र के पुराने और कमजोर भवनों का सर्वे कराने की मांग उठाई है, ताकि भविष्य में ऐसे हादसों को रोका जा सके।

plugins
Author: plugins

Leave a Comment