Mivi One 5G भारत में लॉन्च, Snapdragon प्रोसेसर और 120Hz डिस्प्ले

Mivi One 5G Launch

कानपुर : Mivi One 5G भारत में लॉन्च, Snapdragon प्रोसेसर और 120Hz डिस्प्ले . भारतीय कंज्यूमर टेक्नोलॉजी ब्रांड मिवी ने स्मार्टफोन सेगमेंट में कदम बढ़ाते हुए अपना पहला 5G डिवाइस Mivi One 5G पेश किया है।

कंपनी ने फोन को “Pretty Powerful” टैगलाइन के साथ बाजार में उतारा है। इसका फोकस बेहतर परफॉर्मेंस, लंबी बैटरी क्षमता और क्लीन सॉफ्टवेयर अनुभव पर रखा गया है।

Mivi One 5G में 4nm प्रोसेस पर आधारित Snapdragon 4 Gen 2 5G चिपसेट दिया गया है। स्मार्टफोन में 6.745 इंच की HD+ In-Cell स्क्रीन है,

जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 2.5D ग्लास सुरक्षा के साथ आती है। फोन में 6000mAh की बैटरी दी गई है, जिसे 18W PD 2.0 फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है।

कैमरा सेटअप में 50MP PDAF डुअल रियर कैमरा और 8MP फ्रंट कैमरा शामिल है। डिवाइस Pure Android 16 पर चलता है

Mivi One 5G Launch

और कंपनी ने Android 18 तक अपडेट देने का वादा किया है। कॉलिंग अनुभव को बेहतर बनाने के लिए Mivi ClearTalk और AI Neural Voice Engine तकनीक दी गई है।

फोन को IP64 रेटिंग भी मिली है। Mivi One 5G की बिक्री 8 अक्टूबर 2026 से Flipkart Big Billion Days के दौरान शुरू होगी। 4GB+128GB मॉडल की प्रभावी कीमत ₹11,999 से शुरू होगी। फोन पांच रंगों में उपलब्ध होगा।

plugins
Author: plugins

Leave a Comment