बैकुंठपुर : Maharana Pratap College में विद्यार्थियों ने प्रस्तुत की आयुर्वेद की झलकियां . ईश्वरीगंज स्थित महाराणा प्रताप आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल में आयुर्वेद दिवस के अवसर पर विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
पूरे परिसर को आयुर्वेद आधारित थीम से सजाया गया, जहां विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा और रचनात्मकता का प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम का उद्घाटन संस्थान के निदेशक प्रोफेसर आलोक कुमार मिश्रा, प्राचार्य डॉ. पटेल और मेडिकल सुपरिंटेंडेंट डॉ. मनीष कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

कार्यक्रम की समन्वयक डॉ. नितिन अवड़िया की मौजूदगी में आयोजन की विभिन्न गतिविधियां संचालित हुईं। आयोजन के दौरान विद्यार्थियों ने शास्त्रीय नृत्य के माध्यम से आयुर्वेद के त्रिदोष, दिनचर्या और ऋतुचर्या जैसे विषयों को रोचक ढंग से प्रस्तुत किया।
वहीं डाइट प्रेजेंटेशन में पथ्य-अपथ्य, मिलेट्स और मौसम के अनुरूप खान-पान की जानकारी व्यावहारिक तरीके से दी गई। कॉलेज में औषधीय पौधों, पंचकर्म उपकरणों, घरेलू औषधियों और आयुर्वेदिक मॉडलों के स्टॉल लगाए गए।
कलाकृतियों की प्रदर्शनी और संक्षिप्त कार्यशाला ने भी लोगों का ध्यान खींचा। इस दौरान डॉ. सुमित पांडे, डॉ. राहुल, डॉ. जमुना, डॉ. बिमला, डॉ. प्रियंका सहित मेडिकल ऑफिसर और पैरामेडिकल कर्मचारी उपस्थित रहे।

समापन सत्र में संस्थान के अध्यक्ष गौरव भदौरिया ने आयुर्वेद के महत्व पर विचार रखे। अंत में विद्यार्थियों ने मरीजों और अतिथियों को घरेलू आयुर्वेदिक औषधियां वितरित कीं।









