UP International Trade Show में इम्तियाज अंसारी को मिला सम्मान

Uttar Pradesh International Trade Show

ग्रेटर नोएडा, बाराबंकी : UP के ग्रेटर नोएडा में आयोजित उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो में बाराबंकी के बुनकर और सामाजिक कार्यकर्ता मोहम्मद इम्तियाज अंसारी को बेस्ट परफॉर्मेंस अवॉर्ड से सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार के एमएसएमई राज्य मंत्री हंसराज विश्वकर्मा ने उन्हें यह सम्मान प्रदान किया। रामपुर कटरा निवासी इम्तियाज अंसारी लंबे समय से हथकरघा और पारंपरिक वस्त्र कला से जुड़े कार्यों में सक्रिय हैं।

वे स्टेट अवॉर्ड प्राप्त बुनकर होने के साथ जीआई पंजीकृत उत्पादों तथा हैंडलूम से जुड़ी गतिविधियों में भी भागीदारी करते रहे हैं। ट्रेड शो में मिले सम्मान के बाद बाराबंकी के बुनकर समुदाय और उनके समर्थकों में खुशी का माहौल है।

इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान लखनऊ में Gi हैंडलूम Barabanki प्रोडक्श के साथ
इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान लखनऊ में Gi हैंडलूम Barabanki प्रोडक्श के साथ

इम्तियाज अंसारी देश के विभिन्न शहरों में आयोजित प्रदर्शनियों के माध्यम से बाराबंकी के हथकरघा उत्पादों को प्रदर्शित करते रहे हैं।

नई दिल्ली के भारत मंडपम, सूरजकुंड इंटरनेशनल क्राफ्ट मेला और हैदराबाद समेत कई प्रमुख आयोजनों में उनके उत्पादों की भागीदारी रही है।

बताया गया कि वर्ष 2015 में उन्हें उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से स्टेट अवॉर्ड प्रदान किया गया था। उस समय उन्हें सम्मान के साथ 20 हजार रुपये का चेक, शील्ड और शॉल भी दिया गया था।

भारत मंदपम प्रगति मैदान नई दिल्ली
भारत मंदपम प्रगति मैदान नई दिल्ली

इसके बाद उन्होंने बुनकरों और स्थानीय कारीगरों के लिए प्रशिक्षण तथा बाजार से जुड़ी गतिविधियों को आगे बढ़ाने पर काम किया। मसौली क्षेत्र में बुनकर भवन की स्थापना को भी उनके प्रयासों से जोड़ा जाता है।

यहां बुनकरों और कारीगरों को डिजाइनिंग, आधुनिक प्रिंटिंग तथा तकनीकी कौशल से संबंधित प्रशिक्षण दिए जाने की जानकारी दी गई है।

हैदराबाद में बाराबंकी का स्टॉल के साथ
हैदराबाद में बाराबंकी का स्टॉल के साथ

बेस्ट परफॉर्मेंस अवॉर्ड मिलने के बाद मोहम्मद सेराज अंसारी, दयानंद जी, इम्तियाज वारिस, एचएन सिंह, नियाज अहमद, मोहम्मद अतीक मिस्बाही, डॉ. मोहम्मद फारूक, योगेन्द्र चौधरी, शकील अहमद अंसारी और तुफैल नूरी सहित कई लोगों ने इम्तियाज अंसारी को बधाई दी। सम्मान को बाराबंकी के हथकरघा क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया गया।

 

plugins
Author: plugins

Leave a Comment