लखनऊ : Oppo India ने एफ सीरीज़ के दस साल पूरे होने पर भारतीय बाजार में नई F35 सीरीज़ पेश की है। कंपनी ने इसमें F35 Pro 5G और F35 5G मॉडल शामिल किए हैं।
नई सीरीज़ को खासतौर पर ग्रुप सेल्फी, वीडियो और स्मार्ट एआई अनुभवों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। दोनों स्मार्टफोन में 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा–वाइड फ्रंट कैमरा दिया गया है,
जो 100 डिग्री फील्ड ऑफ व्यू के साथ ज्यादा लोगों को एक फ्रेम में समेट सकता है। 0.6x लेंस और ऑटोमैटिक वाइड–एंगल स्विच ग्रुप फोटो को आसान बनाते हैं।
F35 Pro में 50MP मुख्य कैमरा, OIS और 4K वीडियो रिकॉर्डिंग के साथ Dimensity 7360 Max प्रोसेसर दिया गया है। फोन में 1.5K 144Hz AMOLED डिस्प्ले और 8000mAh बैटरी मिलती है।

वहीं F35 5G में Dimensity 6360 Max चिप और 120Hz AMOLED स्क्रीन दी गई है। सीरीज़ ColorOS 16 पर चलती है और इसमें AI Recording, AI Ultra-Clear Document तथा AI Call Guard जैसे फीचर्स शामिल हैं।
कंपनी ने 80W SuperVOOC चार्जिंग और लंबी अवधि के प्रदर्शन पर भी जोर दिया है। F35 सीरीज़ की बिक्री 11 अक्टूबर 2026 से ओप्पो इंडिया ई–स्टोर, Flipkart, Amazon और ऑफलाइन स्टोर्स पर होगी।









