मुंबई : मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार गुप्ता के खिलाफ देश भर की जनता में आक्रोश बढ़ता जा रहा है ,एक तरफ जहां 10 अक्टूबर को दिल्ली के जंतर मंतर पर सी जे पी और अन्य राजनैतिक दलों का ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर तीव्र आंदोलन होने जा रहा है ,
वही कल शनिवार को अगस्तक्रांति मैदान मे हम भारत के लोग की ओर से दोपहर 3.30 बजे से आंदोलन किया जाएगा ,मालूम हो कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार गुप्ता पर वोट चोरी करके बीजेपी को सत्ता में लाने का आरोप लग रहा है
उसी के खिलाफ कॉक्रोच जनता पार्टी ,कांग्रेस व अन्य पार्टियां ज्ञानेश कुमार गुप्ता के इस्तीफे की मांग को लेकर आंदोलन कर रही हैं ,
मुंबई में भी करो या मरो की स्थिति
दिल्ली में सीजेपी के जंतर मंतर पर आंदोलन के देखते हुए दिल्ली की ओर जाने वाली अधिकांश ट्रेनों को रद्द किए जाने की जानकारी है
वही संभावित आंदोलनकर्ताओं को देर शाम हिरासत में लेना शुरू कर दिया गया लेकिन आंदोलन के लिए दिल्ली नहीं जाने की सलाह पर हिरासत में लिए गए आंदोलनकारियों को छोड़ दिया गया ,
सामाजिक कार्यकर्ता और आंदोलनकर्ता फिरोज मीठी बोरवाला को भी हिरासत में लिया गया था हिरासत से छूटने के बाद उन्होंने बताया कि अब आंदोलन अगस्त क्रांति मैदान पर होगा फिर चाहे जेल में ही क्यों ना Go पड़े , हालांकि सूत्रों के मुताबिक पुलिस आंदोलन में शामिल होने वालों पर नजर रक्खे हुए है , आंदोलन का नेतृत्व राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के प्रपौत्र तुषार गांधी करेंगे ,
पुलिस ने तुषार गांधी से आंदोलन की अनुमति देने से किया इनकार

तुषार गांधी ने बताया कि गांवदेवी पुलिस और क्षेत्र की ए सी पी ने फोन करके बताया कि उन्हें आंदोलन करने की इजाजत नहीं दी है है
कोई भी वहां जमावड़ा ना करे वरना उन पर कार्रवाई की जाएगी और गिरफ्तार भी किया जा सकता है ,आंदोलन में भारी तादाद में महिलाओं और युवा के शामिल होने की संभावना जताई जा रही है








