लखनऊ : CM योगी आदित्यनाथ ने दीपोत्सव के अवसर पर प्रदेशवासियों के नाम संदेश जारी कर त्योहार की सच्ची भावना बताई।
उन्होंने लोगों से अपील की कि अपनी दीपावली की खुशियों में जरूरतमंद और वंचित परिवारों को भी शामिल करें, ताकि उनके घरों में भी खुशियों का उजाला पहुंचे।
उन्होंने प्रदेशवासियों को परिवार और मित्रों के साथ अयोध्या पहुंचकर दसवें भव्य दीपोत्सव का साक्षी बनने का निमंत्रण भी दिया।
सीएम योगी ने रामायण के भरत प्रसंग का उल्लेख करते हुए कहा कि सत्ता का वास्तविक अर्थ अधिकार नहीं, बल्कि दायित्व निभाना है।
उन्होंने बताया कि दीपोत्सव से कुम्हारों, फूल विक्रेताओं और स्थानीय कारोबारियों को रोजगार के अवसर मिलते हैं। मुख्यमंत्री ने लोगों से मिट्टी के दीपक और स्थानीय उत्पाद खरीदने की अपील की। साथ ही जरूरतमंद परिवारों को मिठाई, कपड़े और दीपक भेंट करने का सुझाव दिया।
उन्होंने युवाओं से सकारात्मक रहने और स्वच्छता बनाए रखने की अपील करते हुए सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।








