TRAI की रिपोर्ट में गोंडा, बहराइच के मोबाइल नेटवर्क प्रदर्शन का खुलासा

Mobile Network Testing India

प्रयागराज : TRAI की रिपोर्ट में गोंडा, बहराइच के मोबाइल नेटवर्क प्रदर्शन का खुलासा . भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण (TRAI) ने उत्तर प्रदेश के गोंडा, बहराइच, श्रावस्ती और बलरामपुर में मोबाइल नेटवर्क की गुणवत्ता को लेकर स्वतंत्र परीक्षण के नतीजे जारी किए हैं।

इस अध्ययन में एयरटेल, रिलायंस जियो, बीएसएनएल और वोडाफोन-आइडिया की सेवाओं का आकलन किया गया।

7 से 10 सितंबर 2026 के बीच हुए परीक्षण में शहरी इलाकों, प्रमुख सड़कों और सार्वजनिक स्थानों पर नेटवर्क सिग्नल, कॉल ड्रॉप तथा आवाज की गुणवत्ता की जांच की गई।

इसके लिए 367.7 किलोमीटर शहरी मार्गों के अलावा 256.2 किलोमीटर राजमार्गों पर भी परीक्षण किया गया। 2G, 3G, 4G और 5G नेटवर्क की सेवाओं को जांच के दायरे में रखा गया।

रिपोर्ट के मुताबिक, गोंडा और बहराइच में कमजोर सिग्नल के नमूनों के आधार पर एयरटेल का प्रदर्शन बेहतर रहा। बलरामपुर में एयरटेल और वोडाफोन-आइडिया के नेटवर्क में कमजोर सिग्नल के मामले अपेक्षाकृत कम दर्ज हुए।

Mobile Network Testing India

वहीं, बीएसएनएल में तीनों शहरों में नेटवर्क कवरेज से जुड़ी कमियां अधिक पाई गईं। कॉल गुणवत्ता में रिलायंस जियो ने गोंडा, बहराइच और बलरामपुर में शून्य कॉल ड्रॉप दर्ज किए।

इसके विपरीत, बीएसएनएल में गोंडा में 23 और बहराइच में छह कॉल ड्रॉप सामने आए। TRAI का कहना है कि रिपोर्ट का उद्देश्य उपभोक्ताओं को नेटवर्क सेवाओं की वास्तविक स्थिति बताना और दूरसंचार कंपनियों को गुणवत्ता सुधारने के लिए प्रेरित करना है।

 

plugins
Author: plugins

Leave a Comment