Baadh Piditon की मदद को आगे आई टीम लखनऊ, बांटी राहत सामग्री

Team Lucknow

लखनऊ : Baadh Piditon की मदद को आगे आई टीम लखनऊ, बांटी राहत सामग्री . फैजुल्लागंज में बाढ़ से प्रभावित परिवारों की सहायता के लिए टीम लखनऊ ने राहत अभियान के तहत जरूरी सामान वितरित किया।

इस पहल का उद्देश्य पीड़ितों को दैनिक जरूरतों में सहारा देने के साथ बाढ़ के बाद मच्छरों से फैलने वाली बीमारियों के खतरे को कम करने में मदद करना है।

27 सितंबर से हुई भारी बारिश और गोमती नदी के उफान के चलते क्षेत्र में जलभराव हुआ था। पानी घरों में घुसने से कई परिवारों का घरेलू सामान और राशन खराब हो गया।

बाढ़ का पानी उतरने के बाद भी प्रभावित लोगों को स्वास्थ्य सुरक्षा और सामान्य जीवन बहाल करने जैसी चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है।

Team Lucknow

इसी को ध्यान में रखते हुए इस्लामिक सेंटर ऑफ इंडिया में टीम लखनऊ के संरक्षक और ऐशबाग स्थित ईदगाह के इमाम मौलाना खालिद रशीद फिरंगी महली के संरक्षण में राहत शिविर लगाया गया।

यहां जरूरतमंद परिवारों को राहत सामग्री के साथ मच्छरदानियां और मॉस्किटो कॉइल वितरित की गईं। टीम के अध्यक्ष मुर्तजा अली ने कहा कि संगठन आपदा के समय बिना किसी भेदभाव के जरूरतमंदों की सहायता के लिए प्रतिबद्ध है।

मीडिया प्रभारी अब्दुल वहीद और संस्थापक सदस्य जुबैर अहमद ने भी सेवा कार्य जारी रखने का भरोसा जताया।

Team Lucknow

शिविर में टीम के अनेक सदस्य मौजूद रहे। यह पहल आपदा प्रभावित परिवारों के प्रति संवेदनशीलता, सामाजिक सहयोग और भाईचारे का संदेश देती है।

plugins
Author: plugins

Leave a Comment