नई दिल्ली लखनऊ : Aiwan-e-Ghalib इतिहास और आज़ादी पर पुस्तकों का भव्य विमोचन . इतिहास, साहित्य और भारतीय स्वतंत्रता संग्राम से जुड़ी अनसुनी कहानियों को सामने लाने के उद्देश्य से राजधानी दिल्ली में एक विशेष साहित्यिक समारोह आयोजित किया जाएगा।
28 नवंबर 2026 को ऐवान-ए-ग़ालिब स्थित ग़ालिब इंस्टीट्यूट के सेमिनार हॉल में पुस्तक विमोचन कार्यक्रम होगा। इसमें सैयद शाह नवाज़ अहमद क़ादरी द्वारा लिखित एवं संपादित पुस्तकों का लोकार्पण किया जाएगा।
समारोह में उनकी दो महत्वपूर्ण कृतियों ‘लहू बोलता भी है’ (उर्दू, द्वितीय संस्करण) और ‘बाग़ी हिन्दुस्तान और 1857’ का विमोचन किया जाएगा।
इन पुस्तकों के माध्यम से इतिहास के संघर्षपूर्ण अध्यायों और स्वतंत्रता आंदोलन से जुड़ी उन घटनाओं को पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा, जो इतिहास के पन्नों में अपेक्षाकृत कम चर्चा में रही हैं।
कार्यक्रम में गौहर रज़ा, अशोक कुमार पांडेय, प्रो. राज कुमार जैन, सुरेश खैरनार, रघु ठाकुर, संजय सिंह, समीर अहमद सिद्दीक़ी और टी. गोपाल सिंह विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे।

आयोजन लोकबंधु राजनारायण ट्रस्ट, लखनऊ की ओर से किया जा रहा है। कार्यक्रम का समय दोपहर दो बजे निर्धारित है,
जबकि उद्घाटन दोपहर 2:30 बजे होगा। आयोजन से जुड़े राकेश कुमार, डॉ. वक़ार अहमद, मोहम्मद उमर कैरानवी, वली हसन और मोहम्मद आज़मी ने साहित्यप्रेमियों को समारोह में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया है।









