लखनऊ में 73वां “ऑल इंडिया पुलिस रेसलिंग क्लस्टर” 2024 के उपलक्ष्य में आयोजित की गई प्रेस कांफ्रेंस

ऑल इंडिया पुलिस रेसलिंग कल्स्टर 2024

ब्यूरो चीफ आर एल पांडेय
लखनऊ। सीमांत मुख्यालय, लखनऊ में रत्न संजय, भा.पु.से. महानिरीक्षक, सीमांत लखनऊ की अध्यक्षता में दिनांक 09 से 13 सितम्बर 2024 तक लखनऊ में आयोजित होने वाली 73वें ऑल इंडिया पुलिस रेसलिंग कल्स्टर 2024 (Men & Women) Wrestling, Boxing, Body Building व Arm Wrestling के उपलक्ष्य में प्रेस कांफ्रेंस का आयोजन किया गया

ऑल इंडिया पुलिस रेसलिंग कल्स्टर 2024
ऑल इंडिया पुलिस रेसलिंग कल्स्टर

 

जिसमेंशुभंकर “ओजस” का अनावरण किया गया। इस कार्यक्रम में जगदीप पाल सिंह, उपमहानिरीक्षक (कार्मिक), महेश कुमार, उपमहानिरीक्षक (प्रचालन), रजनीशलांबा, उपमहानिरीक्षक (सशस्त्र सीमा बल), निखिल कुमार, उपमहानिरीक्षक (चिकित्सा), कमलकांत उपमहानिरीक्षक (प्रशासन) व मीडिया बंधु उपस्थित रहे। र्वप्रथम, महोदय नें बताया कि दिनांक 09 से 13 सितम्बर 2024 तक लखनऊ में साई स्टेडियम व श्री के. डी सिंह बाबु स्टेडियम में 73वें ऑल इंडिया पुलिस रेसलिंग कल्स्टर का आयोजन संपन्न कराया जायेगा।

इस क्लस्टर का मुख्य उद्देश्य केंद्रीय पुलिस बलों एवं राज्य पुलिस के कार्मिकों में खेल की भावना को प्रबल करना है। इस प्रतियोगिता में सम्पूर्ण भारत से केंद्रीय पुलिस बल, राज्य पुलिस बल और केंद्र शासित प्रदेशों की कुल 34 टीमों के 1428 खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहें है।

जिसमें 1052 पुरुष एवं 376 महिलाएं खिलाड़ी शामिल रहेंगे। प्रतियोगिता की शोभा बढाने हेतु विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे साथ ही खिलाडियों को लखनऊ का भ्रमण भी कराया जायेगा।

महानिरीक्षक नें सभी मीडिया बंधुओ के साथ जानकारी साझा करते हुए सभी सीमान्तो के प्रतीक चिन्हों के बारे में विस्तार से बताया तथा खेल से सम्बंधित सभी खिलाडियों के फोटोग्राफ AIपर साझा किया जायेगा एवं Facebook, Twitter, Youtube, दूरदर्शन पर लाइवप्रसारण किया जायेगा।

यह प्रतियोगिता स्थानीय जनता के लिए निशुल्क है। अंत में प्रेस वार्ता के दौरान महानिरीक्षक रत्न संजय नें खेल व खेल संस्कृति के महत्व को बताते हुए इस आयोजन को सफल बनाने में विभिन्न संस्थाओं, स्पोन्सर्स, स्कूली बच्चे आदि के द्वारा किये जा रहे सहयोग को सराहा एवं सभी मीडिया बन्धुओं से इस Program को सफल बनाने एवं वृहद् प्रचार प्रसार करने हेतु अपना महत्वपूर्ण योगदान देने के लिए अनुरोध किया।

TSOI
Author: TSOI

Leave a Comment

जरूर पड़े