barabanki news 27 वाँ सालाना उर्स सरकार नूरूल औलिया अलैहिर्रहमा का एअनिकाद हुआ

बाराबंकी : barabanki news 29 जिलकअदा 1447 हिजरी मुताबिक 17 मई 2026 बरोज इतवार बाद नमाज़ ए इशा खानकाह ए आलिया कादरिया रज्जाकिया इसमाईलिया मसौली शरीफ मे हुजूर साहिब ए सज्जादा सरकार गुलजार ए मिल्लत किब्ला मद्दा जिल्लहुल आली

की सरपरस्ती मे 27 वां सालाना उर्स सरकार नूरूल औलिया की महफिल ए पाक का आगाज़ तिलावत ए कलाम ए पाक से हुआ

आलाहजरत फाजिले बरेलवी के नातिया दीवान से नअत मनकबत पेश किये गये उलमा ए किराम के बयानात हुए

साहिब ए उर्स शैखुल मशाएख सरकार नूरूल औलिया रहमतुल्लाह अलैह की खिदमात व हालत पर रोशनी डाली गई

शैखुल मशाएख नबीरा ए सरकार ए मसौली हुजूर नूरूल औलिया अपने वक्त के जय्यद आलिमे दीन विलायत के ताजदार वली ए कामिल गुजरे हैं

मौजूदा हाजरीन को उनके नक्श ए कदम पर चलने की तरगीब दी गई बादहु साहिब ए सज्जादा सरकार गुलजार ए मिल्लत ने कुल शरीफ का आगाज़ फरमाया बाद ए कुल शजरा ख्वानी हुई

और साहिब ए सज्जादा हुजूर गुलजार ए मिल्लत ने दुनिया भर मे अम्न व अमान बिलखुसूस मुल्के हिंदुस्तान मे अम्न व शान्ती खुशहाली भाई चारगी के लिए दुआ फरमाई और मशाएख ए मसौली व साहिब ए उर्स की बारगाह मे गुलपोशी फरमाई बादहु लंगर ए इसमाईली का भी एहतिमाम किया गया

इस मुबारक मौके पर कसीर तादाद मे उलमा ए किराम अवामे अहले सुन्नत व जामिया इसमाईलिया के असातिजा ए किराम व तलबा ए किराम ने शिरकत की और फैजान ए मशाएख ए मसौली से मालामाल हुए

plugins
Author: plugins

Leave a Comment