Veer Kunwar Singh शहादत दिवस पर भव्य सम्मान समारोह

रांची : Veer Kunwar Singh वीर शिरोमणि बाबू के शहादत दिवस के अवसर पर अखिल राजपूताना कल्याण न्यास द्वारा “बलिदान दिवस सम्मान समारोह” का गरिमामय आयोजन किया गया।

कार्यक्रम संस्था के अध्यक्ष मनीष कुमार सिंह के नेतृत्व में संपन्न हुआ। समारोह की शुरुआत वीर कुंवर सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं श्रद्धांजलि अर्पित कर की गई, तत्पश्चात दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का औपचारिक शुभारंभ हुआ।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व मंत्री कमलेश सिंह मौजूद रहे, जबकि अध्यक्षता वीर कुंवर सिंह विचार मंच के अध्यक्ष बिनय सिंह ने की।

इस अवसर पर चिकित्सा, विधि एवं सामाजिक क्षेत्र में सराहनीय कार्य करने वाले कई प्रतिभावान व्यक्तियों को अंगवस्त्र और स्मृति चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया गया।

वक्ताओं ने अपने संबोधन में वीर कुंवर सिंह के साहस, त्याग और देशभक्ति से प्रेरणा लेने का संदेश दिया तथा समाज में एकता और राष्ट्रप्रेम को मजबूत करने पर बल दिया।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों की सहभागिता रही और आयोजन की सफलता में कई कार्यकर्ताओं का अहम योगदान रहा।

अंत में अध्यक्ष मनीष कुमार सिंह ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम के समापन की घोषणा की।

plugins
Author: plugins

Leave a Comment