कन्नौज। scooty में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। किसी प्रकार समय रहते स्कूटी सवार युवक ने अपनी जान बचाई।
बताते चलें कि, शुक्रवार को कन्नौज गुरसहायगंज मार्ग पर जलालपुर पनवारा के निकट एक स्कूटी से गंतव्य को जा रहे एक युवक ने स्कूटी में अचानक धुंआ उठता देख कूदने के बाद शोरगुल मचाना शुरू कर दिया।
शोरगुल की आवाज पर आसपास से राहगीर और ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए। इस दौरान स्कूटी में आग लग चुकी थी।

इसके पहले कि आग बुझाने के प्रयास किए जाते इससे पहले ही स्कूटी आग का गोला बन गई। आग लगने का कारण शुरुआती पहलू पर शार्क सर्किट होना बताया जा रहा है।








