प्रयागराज । इफ्को इम्पलाइज यूनियन के चुनाव में अध्यक्ष पद पर पंकज पाण्डेय ने संतोष कुमार को 23 मतों से पराजित किया। पंकज पाण्डेय को 107 ,संतोष कुमार को 84 तथा मनोज कुमार तिवारी को 22 मत मिले।
महामंत्री पद पर विजय कुमार यादव ने विनय कुमार यादव को 2 मतों से पराजित किया। विजय कुमार यादव को 92,विनय कुमार यादव को 90 एवं मनोज कुमार श्रीवास्तव को 28 मत मिले। उपाध्यक्ष पद पर धर्म सिंह पटेल 1 वोट से विजयी हुए। धर्म सिंह पटेल को 87, प्रभात कुमार को 86 तथा सुरेश कुमार सिंह यादव 39 को मिले।
संयुक्त मंत्री (संगठन) पर सालिक राम पटेल समान मत होने पर लॉटरी से विजयी हुए। सालिक राम पटेल को 61 , संताज अली को 61,विनोद कुमार यादव को 60 एवं वीरम यादव को 30 मत मिले। संयुक्त मंत्री (प्रचार) पर अभयराज यादव 3 मतों से विजयी हुए।
अभयराज यादव को 91, रजनीश राव को 88 तथा राहुल कुमार को 34 मत मिले। कोषाध्यक्ष पद पर गौरव श्रीवास्तव 3 वोटों से जीत दर्ज की। गौरव श्रीवास्तव को 80, अतुल तिवारी 77 तथा दिनेश कुमार मौर्य को 55 मत मिले सहायक मंत्री पद पर अभिषेक पटेल तथा राम चन्द्र गौतम निर्वाचित हुए।
अभिषेक पटेल को 77 , राम चन्द्र गौतम को 85,विनीत कुमार राय को 71,राम बाबू जायसवाल को 64, एनी जी नायर को 38, तथा ज्ञान सिंह पटेल 25 मत मिले। कार्यकारिणी सदस्य पद पर मनोज पटेल तथा विनोद कनौजिया निर्वाचित हुए।
मनोज पटेल को 77, विनोद कनौजिया को 77, सुनील कुमार पाल को 60, सुनील वैश्य को 53, मु0 आरिफ अंसारी को 57 तथा पंकज सिंह 40 मत मिले।
वरिष्ठ कार्यकारी निदेशक (इकाई प्रमुख) संजय कुदेशिया, विभागाध्यक्ष मानव संसाधन शम्भू शेखर, इफको ऑफिसर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष अनुराग तिवारी व महामंत्री स्वयम् प्रकाश ने जीते हुए सभी प्रत्याशियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। चुनाव अधिकारी पी.के.पटेल ने चुनाव शांतिपूर्ण सम्पन्न होने पर कर्मचारियों की सराहना की।
