उरई जालौन। यमुना नदी में आई बाढ़ से कालपी क्षेत्र के मगरोल पडरी मार्ग पर रफ्ता में यमुना नदी का पानी आ जाने के बाद से 4-5 गांव का संपर्क कालपी से टूट गया है वहां के लोगों को कालपी आने के लिए करीब 30 से 40 किलोमीटर चक्कर लगाकर कालपी आना पड़ रहा है।
यमुना का जलस्तर बढ़ जाने से कालपी क्षेत्र के मांगरोल पडरी मार्ग पर बने रफ्ता में यमुना का पानी आजाने के बाद ग्राम पड़री ,नरहन,उरकरा,निबाहना आदि गांव का कालपी से संपर्क टूट गया है अब वहां आने जाने के लिए लोगों को 30 से 40 किलोमीटर चक्कर लगाकर जाना आना पड़ रहा है।
बाढ़ की बिभिस्का को देखते हुए प्रशासन भी पूरी तरह अलर्ट मोड में है तहसीलदार कालपी अभिनव कुमार ने बताया की यमुना के तटवर्ती गांवों में बाढ़ राहत चौकिया काम कर रही हैं इसके लिए लेखपाल सेक्रेटरी एवं ग्राम सेवकों को अपने क्षेत्र के गांव में मुस्तादी से तैनात रहने के निर्देश जारी किए गए हैं उप जिलाधिकारी तहसीलदार शहर सभी आल्हा अधिकारी अपनी नजर जमाए हुए हैं।
