Collectorate में बहुउद्देशीय हॉल निरीक्षण: गुणवत्ता व समय पर जोर

Collectorate Construction Update

महराजगंज : Collectorate में बहुउद्देशीय हॉल निरीक्षण: गुणवत्ता व समय पर जोर . जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने कलेक्ट्रेट परिसर में निर्माणाधीन बहुउद्देशीय हॉल का निरीक्षण कर निर्माण कार्यों की प्रगति का जायजा लिया।

इस दौरान उन्होंने मौके पर उपस्थित परियोजना प्रबंधक से प्रस्तावित कार्यों की विस्तृत जानकारी प्राप्त की और निर्माण की गुणवत्ता तथा समयबद्धता को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान परियोजना प्रबंधक ने बताया कि लगभग 721 वर्ग मीटर क्षेत्रफल में बहुउद्देशीय हॉल का निर्माण कराया जा रहा है, जिसमें मुख्य हॉल के साथ शौचालय, सड़क एवं अन्य सहायक कार्य भी शामिल हैं।

जिलाधिकारी ने निर्माण संसाधनों की संख्या बढ़ाकर कार्य की गति तेज करने के निर्देश दिए, ताकि परियोजना निर्धारित समय सीमा के भीतर पूर्ण की जा सके।

जिलाधिकारी ने निर्माण में प्रयुक्त सरियों का रासायनिक उपचार सुनिश्चित करने पर विशेष बल देते हुए कहा कि इससे संरचना की मजबूती और दीर्घकालिक गुणवत्ता बनी रहेगी।

उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि निर्माण कार्य में किसी भी स्तर पर गुणवत्ता से समझौता न किया जाए तथा सभी निर्धारित मानकों का पूर्ण रूप से पालन सुनिश्चित किया जाए।

इसके साथ ही परियोजना स्थल से होकर गुजर रहे विद्युत तार को शीघ्र स्थानांतरित कराने के निर्देश भी दिए गए, जिससे निर्माण कार्य में किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न न हो।

जिलाधिकारी ने कहा कि यह बहुउद्देशीय हॉल विभिन्न शासकीय कार्यक्रमों, बैठकों एवं आयोजनों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण होगा, इसलिए परियोजना को प्राथमिकता के आधार पर समयांतर्गत पूर्ण किया जाना आवश्यक है।

Collectorate Construction Update

परियोजना प्रबंधक यूपीपीसीएल द्वारा अवगत कराया गया कि इस परियोजना की कुल लागत लगभग 15 करोड़ 16 लाख रुपये है। निर्माण कार्य दिसंबर माह से प्रारंभ हो चुका है तथा इसकी प्रस्तावित समाप्ति तिथि अप्रैल 2027 निर्धारित है।

निरीक्षण के दौरान परियोजना प्रबंधक यूपीपीसीएल चौथीराम, जिला सूचना अधिकारी प्रभाकर मणि त्रिपाठी सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

plugins
Author: plugins

Leave a Comment