Baba Kuti में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।

Tree Plantation

मसौली बाराबंकी : Baba Kuti में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया . क्षेत्र के ग्राम बांसा स्थित बाबा कुटी परिसर में पर्यावरण संरक्षण एवं हरित अभियान को बढ़ावा देने के उद्देश्य से वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में समाजसेवियों एवं जनप्रतिनिधियों ने विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपकर लोगों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान नितिन मौर्या ने कहा कि बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन के दौर में अधिक से अधिक वृक्षारोपण करना समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है।

उन्होंने लोगों से केवल पौधे लगाने तक सीमित न रहने बल्कि उनकी नियमित देखभाल कर उन्हें वृक्ष बनाने का भी संकल्प लेने की अपील की। वृक्षारोपण अभियान में समाजसेवी अरुण सिंह, शिबू, बृजेश मौर्य,मन्नू सिंह राजपूत, रामकिशोर रावत, राम विलास यादव सहित अन्य लोगों ने उत्साहपूर्वक पौधारोपण किया।

Tree Plantation

सभी ने क्षेत्रवासियों से पर्यावरण संरक्षण की मुहिम में सहभागी बनने तथा अपने आसपास अधिक से अधिक पौधे लगाकर हरित वातावरण के निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया।

plugins
Author: plugins

Leave a Comment