Hasan Arif Ansari की ओबीसी संवाद में अहम भागीदारी

Congress OBC Department

नई दिल्ली : राजधानी स्थित इंदिरा भवन में कांग्रेस के ओबीसी विभाग से जुड़े जिलाध्यक्षों और पदाधिकारियों का संवाद कार्यक्रम आयोजित हुआ।

बैठक में सामाजिक न्याय, जातिगत जनगणना, राजनीतिक भागीदारी और संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने जैसे विषयों पर चर्चा हुई। कार्यक्रम में राहुल गांधी ने विभिन्न राज्यों से पहुंचे प्रतिनिधियों के विचार सुने।

संवाद के दौरान ओबीसी समाज से जुड़े मुद्दों को प्रभावी तरीके से उठाने और संगठनात्मक गतिविधियों को जिलों से लेकर बूथ स्तर तक मजबूत करने पर जोर दिया गया।

Congress OBC Department

कांग्रेस ओबीसी विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अनिल जय हिंद के नेतृत्व में आयोजित बैठक में संगठन की आगामी रणनीति पर भी विचारविमर्श हुआ।

कार्यक्रम के दौरान सामाजिक न्याय से जुड़े महापुरुषों के विचारों और योगदान को समाज तक पहुंचाने की आवश्यकता पर चर्चा की गई।

इस दौरान राष्ट्रीय संयोजक हसन आरिफ अंसारी ने राहुल गांधी के समक्ष क्षेत्रीय जमीनी परिस्थितियों, ओबीसी समाज की समस्याओं और संगठन से जुड़े सुझाव प्रस्तुत किए।

उनके अनुसार, संवाद के दौरान राहुल गांधी ने उनके विचारों को गंभीरता से सुना। हसन आरिफ अंसारी ने बताया कि उन्हें ओबीसी समाज की भागीदारी बढ़ाने, स्थानीय समस्याओं का दस्तावेजीकरण करने और संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने से जुड़ा संगठनात्मक कार्य सौंपा गया है।

Congress OBC Department

उन्होंने कहा कि मिली जिम्मेदारी को पूरी प्रतिबद्धता के साथ पूरा करने का प्रयास करेंगे। बैठक में जातिगत जनगणना और सामाजिक हिस्सेदारी से जुड़े मुद्दों को लेकर आगे की रणनीति पर भी चर्चा हुई।

plugins
Author: plugins

Leave a Comment