Bandhan Mutual Fund की ‘बत्तीस वाली स्माइल’ में SWP का संदेश

Bandhan AMC

लखनऊ : Bandhan Mutual Fund ने अपने ‘सैलरी वाला प्लान’ अभियान के तहत ‘बत्तीस वाली स्माइल’ नाम से नई फिल्म लॉन्च की है।

अभियान में हास्य और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े अनुभवों के जरिए Systematic Withdrawal Plan यानी SWP को सरल तरीके से समझाने की कोशिश की गई है।

फिल्म की कहानी 31 तारीख के बाद आने वाले ‘32’ के दिलचस्प विचार पर आधारित है। आमतौर पर 31 के बाद 1 तारीख आती है, लेकिन फिल्म में 32 उस खुशी का प्रतीक बन जाता है,

जो खाते में पैसे आने के बाद चेहरे पर दिखाई देती है। अभियान के जरिए बंधन म्यूचुअल फंड ने नियमित कैश फ्लो की अवधारणा को सैलरी क्रेडिट होने के अनुभव से जोड़ने का प्रयास किया है।

कंपनी के अनुसार, SWP में निवेशक अपने म्यूचुअल फंड निवेश से तय अंतराल पर एक निर्धारित राशि निकाल सकता है,

Bandhan AMC

जबकि शेष निवेश फंड में बना रहता है। बंधन एएमसी के सीईओ विशाल कपूर ने कहा कि अभियान का विचार नियमित आय मिलने से जुड़ी सहज खुशी को SWP की अवधारणा के साथ जोड़ना है।

इसका उद्देश्य नौकरीपेशा लोगों के साथ-साथ कारोबारियों और रिटायर्ड लोगों के लिए भी इस अवधारणा को आसान बनाना है।

फिल्म की परिकल्पना विज्ञापन एजेंसी All In ने की है। अभियान में वित्तीय जानकारी को मनोरंजन और भारतीय रोजमर्रा के अनुभवों से जोड़कर पेश किया गया है।

 

 

plugins
Author: plugins

Leave a Comment