BJP क्षेत्रीय अध्यक्ष अवधेश द्विवेदी का अहमदपुर टोल पर भव्य स्वागत हुआ

बाराबंकी : BJP अवध क्षेत्र के नवनियुक्त क्षेत्रीय अध्यक्ष अवधेश द्विवेदी के प्रथम आगमन पर राष्ट्रीय राजमार्ग-27 स्थित अहमदपुर टोल प्लाजा बुधवार को उत्साह और जोश का केंद्र बन गया।

विधानसभा दरियाबाद के विधायक एवं प्रदेश सरकार में राज्यमंत्री सतीश शर्मा के मार्गदर्शन में आयोजित स्वागत समारोह में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं, बुके और पुष्पवर्षा के साथ उनका गर्मजोशी से अभिनंदन किया।

पूरे परिसर में भाजपा के समर्थन में लगाए गए नारों से माहौल पूरी तरह उत्साहपूर्ण बना रहा। अवधेश द्विवेदी का काफिला जैसे ही टोल प्लाजा पहुंचा, कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया।

इस दौरान पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की बड़ी मौजूदगी ने संगठन की एकजुटता और सक्रियता का संदेश दिया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए क्षेत्रीय अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा की वास्तविक शक्ति उसका समर्पित कार्यकर्ता है, जो हर परिस्थिति में संगठन के लिए कार्य करता है।

उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने, केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाने तथा आगामी चुनावों में बेहतर प्रदर्शन के लिए पूरी ऊर्जा के साथ जुटने का आह्वान किया।

समारोह में भाजपा जिलाध्यक्ष भुल्लन वर्मा, जिला महामंत्री पवन सिंह ‘रिंकू’ सहित अनेक पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम पूरे समय उत्साह और संगठनात्मक एकता का प्रतीक बना रहा।

plugins
Author: plugins

Leave a Comment