Chief Election Commissioner Gyanesh Kumar के इस्तीफे पर दिल्ली-मुंबई में प्रदर्शन

Chief Election Commissioner Gyanesh Kumar

नई दिल्ली, मुंबई : Chief Election Commissioner Gyanesh Kumar के इस्तीफे और मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी एसआईआर अभियान को रोकने की मांग को लेकर शुक्रवार को दिल्ली, मुंबई समेत कई शहरों में प्रदर्शन हुए।

प्रदर्शनकारियों ने चुनाव प्रक्रिया और मतदाता सूची से जुड़े मुद्दों पर अपनी आपत्तियां दर्ज कराईं। दिल्ली में जंतर–मंतर पर प्रस्तावित प्रदर्शन को पुलिस ने अनुमति नहीं दी।

इसके बावजूद विभिन्न छात्र संगठनों, राजनीतिक दलों और सामाजिक समूहों से जुड़े लोग इलाके की ओर पहुंचने लगे। पुलिस ने सुरक्षा बढ़ाते हुए कई प्रदर्शनकारियों और नेताओं को हिरासत में लिया।

Chief Election Commissioner Gyanesh Kumar

इनमें आम आदमी पार्टी के नेताओं के अलावा वामपंथी छात्र संगठनों तथा विपक्षी दलों से जुड़े कार्यकर्ता भी शामिल बताए गए।

दिल्ली पुलिस ने जंतर–मंतर और आसपास के क्षेत्र में निषेधाज्ञा लागू की थी। सुरक्षा व्यवस्था के तहत बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई।

प्रदर्शनकारियों ने एसआईआर अभियान वापस लेने और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग उठाई। उधर, मुंबई के शिवाजी पार्क में कॉकरोच जनता पार्टी यानी सीजेपी ने जेल भरो आंदोलन का आह्वान किया।

Chief Election Commissioner Gyanesh Kumar

पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके के आह्वान पर समर्थक शिवाजी पार्क पहुंचे और नारेबाजी की। इलाके में सुरक्षा बल तैनात रहे तथा प्रदर्शनकारियों ने मार्च भी किया।

plugins
Author: plugins

Leave a Comment