लखनऊ । CTRL’S Hyderabad Data Center “ भारत में तेजी से बढ़ती डिजिटल और एआई जरूरतों के बीच भारथक्लाउड ने अपने पहले एआई रेडी सोवरेन क्लाउड सेंटर की शुरुआत सीटीआरएलएस डेटासेंटर्स की हैदराबाद डीसी1 सुविधा में की है।
यह पहल देश में सुरक्षित, स्केलेबल और डेटा लोकलाइजेशन आधारित डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम मानी जा रही है।
इस परियोजना में जेएलएल ने रणनीतिक सलाहकार की भूमिका निभाई। क्लाउड सेंटर का उद्घाटन सीटीआरएलएस डेटासेंटर्स के संस्थापक एवं सीईओ श्रीधर पिन्नापुरेड्डी ने किया।
उन्होंने कहा कि भारत में एआई और डिजिटल सेवाओं की बढ़ती मांग को देखते हुए मजबूत और भरोसेमंद डेटा इंफ्रास्ट्रक्चर की आवश्यकता लगातार बढ़ रही है।
सीटीआरएलएस इसी लक्ष्य के तहत आधुनिक और एआई सक्षम डेटा सेंटर नेटवर्क विकसित कर रहा है।
भारथक्लाउड के सह-संस्थापकों राहुल तक्कलापल्ली और पद्मा रेड्डी सामा ने बताया कि कंपनी आने वाले वर्षों में देशभर में एआई रेडी क्लाउड नेटवर्क का विस्तार करेगी।
उन्होंने सीटीआरएलएस की तकनीकी क्षमता और जेएलएल की विशेषज्ञता को इस विस्तार का मजबूत आधार बताया।

कंपनी ने अगले पांच वर्षों में लगभग 950 करोड़ रुपये निवेश करने की योजना बनाई है। इसके तहत मुंबई, दिल्ली एनसीआर, चेन्नई, बेंगलुरु, पुणे, कोलकाता और अन्य शहरों में नए क्लाउड इंफ्रास्ट्रक्चर विकसित किए जाएंगे।









