Haji Daroga Memorial Public School, Zaidpur में भव्य सम्मान समारोह

zaidpur barabanki

इमामुद्दीन
जैदपुर, बाराबंकी । Haji Daroga Memorial Public School, Zaidpur में पूर्व विद्यार्थियों और मेधावी छात्रों के सम्मान में एक भव्य एलुमनाई अवॉर्ड समारोह आयोजित किया गया।

इस अवसर पर हाईस्कूल परीक्षा में उत्तर प्रदेश स्तर पर पहला स्थान प्राप्त करने वाली मॉडर्न इंटर कॉलेज, जैदपुर की छात्रा अंशिका वर्मा को विशेष रूप से आमंत्रित कर सम्मानित किया गया।

विद्यालय प्रशासन ने बताया कि अंशिका वर्मा ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा इसी संस्थान से कक्षा 5 तक पूरी की थी, जो विद्यालय के लिए गर्व की बात है।

कार्यक्रम के दौरान 85 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को माला पहनाकर, शील्ड, अंगवस्त्र और नकद राशि देकर सम्मानित किया गया।

समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में नगर पंचायत जैदपुर के चेयरमैन प्रतिनिधि दाऊद अलीम उपस्थित रहे।

zaidpur barabanki

उन्होंने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि सफलता पाने के लिए मेहनत, अनुशासन और आत्मविश्वास बेहद जरूरी हैं।

plugins
Author: plugins

Leave a Comment