L.P.S. में मंगल मिशन महिला वैज्ञानिकों का भव्य सम्मान

Mangal Mission

लखनऊ : L.P.S. में मंगल मिशन महिला वैज्ञानिकों का भव्य सम्मान . लखनऊ पब्लिक स्कूल्स एंड कॉलेजेज में भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) की महिला वैज्ञानिकों के सम्मान में प्रेरणादायक कार्यक्रम आयोजित किया गया।

फिक्की फ्लो लखनऊ चैप्टर के सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम का विषय अद्वितीयभारत के मंगल मिशन की महिला वैज्ञानिकों का सम्मान रखा गया।

कार्यक्रम का उद्देश्य मंगल मिशन सहित देश के प्रमुख अंतरिक्ष अभियानों में योगदान देने वाली महिला वैज्ञानिकों की उपलब्धियों को सम्मान देना और युवा छात्राओं को विज्ञान एवं तकनीक के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना था।

इस अवसर पर लखनऊ, बाराबंकी, हरदोई सहित आसपास के क्षेत्रों के शिक्षण संस्थानों से कक्षा 11 और 12 की 1200 से अधिक छात्राओं ने भाग लिया।

इसरो वैज्ञानिक रूपा एम. वी., मौमिता दत्ता और अशोक कुमार शर्मा ने अपने अनुभव साझा किए और छात्राओं को STEM क्षेत्र में करियर बनाने के लिए प्रोत्साहित किया।

Mangal Mission

कार्यक्रम का आयोजन फिक्की फ्लो लखनऊ की अध्यक्ष सिमरन साहनी और उनकी टीम के नेतृत्व में किया गया। एल. पी. एस. के संस्थापक एवं चेयरमैन डॉ. एस. पी. सिंह ने वैज्ञानिक सोच, नवाचार और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को बढ़ावा देने की प्रतिबद्धता दोहराई।

यह आयोजन छात्राओं के लिए प्रेरणा, ज्ञान और भारत की अंतरिक्ष यात्रा में महिला वैज्ञानिकों की भूमिका को समझने का महत्वपूर्ण अवसर साबित हुआ।

 

plugins
Author: plugins

Leave a Comment