लखनऊ : Max Lucknow ने युवाओं में बढ़ते स्ट्रोक मामलों पर जताई चिंता . वर्ल्ड ब्रेन डे के अवसर पर मैक्स सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल, लखनऊ ने लोगों को मस्तिष्क स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहने की सलाह दी है।
अस्पताल के विशेषज्ञों ने बताया कि अब स्ट्रोक और अन्य न्यूरोलॉजिकल बीमारियां केवल बुजुर्गों तक सीमित नहीं रह गई हैं, बल्कि कम उम्र के लोग भी तेजी से इसकी चपेट में आ रहे हैं।
न्यूरोलॉजी विशेषज्ञों के अनुसार, खराब जीवनशैली, तनाव, नींद की कमी, हाई ब्लड प्रेशर, डायबिटीज और शारीरिक गतिविधियों की कमी युवाओं में बढ़ते जोखिम के प्रमुख कारण बन रहे हैं।
कोविड के बाद भी नसों से जुड़ी कई समस्याओं और स्ट्रोक के मामलों में बढ़ोतरी देखी गई है। मैक्स लखनऊ के न्यूरोलॉजी विभाग के विशेषज्ञों ने कहा कि समय पर पहचान और इलाज से स्ट्रोक के गंभीर प्रभावों को काफी हद तक कम किया जा सकता है।
अचानक शरीर के किसी हिस्से में कमजोरी, बोलने में परेशानी, चेहरे का झुकना या तेज सिरदर्द जैसे संकेतों को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।

डॉक्टरों ने लोगों को FAST नियम अपनाने की सलाह दी, जिसमें लक्षणों की तुरंत पहचान कर जल्द से जल्द चिकित्सा सहायता लेना शामिल है।
विशेषज्ञों ने कहा कि नियमित स्वास्थ्य जांच, संतुलित जीवनशैली और जोखिम वाले कारकों पर नियंत्रण रखकर ब्रेन हेल्थ को बेहतर बनाया जा सकता है। मैक्स हॉस्पिटल ने लोगों से अपील की कि मस्तिष्क से जुड़े किसी भी संकेत को गंभीरता से लें और समय रहते चिकित्सकीय सलाह लें।









