द स्वार्ड ऑफ इण्डिया
संवाददाता इरफान अहमद
बाराबंकी । Minister Satish Sharma” विकास खंड बनीकोडर की ग्राम पंचायत कंधईपुर स्थित वृहद गौशाला सोमवार को पर्यावरण संरक्षण के संदेश की साक्षी बनी।
प्रदेश सरकार के खाद्य एवं रसद, नागरिक आपूर्ति विभाग के राज्यमंत्री सतीश चंद्र शर्मा ने यहां “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत पौधारोपण कर लोगों को प्रकृति से जुड़ने का संदेश दिया।
कार्यक्रम के दौरान मंत्री ने गौशाला में संरक्षित गौवंश को अपने हाथों से हरा चारा, गुड़ और केले खिलाए। उन्होंने गौशाला के केयरटेकर को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित भी किया।
इस दौरान गौसंरक्षण और पर्यावरण संरक्षण के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता भी दिखाई दी। राज्यमंत्री सतीश शर्मा ने कहा कि “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान केवल पौधे लगाने तक सीमित नहीं है,
बल्कि यह आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ और सुरक्षित पर्यावरण सौंपने का संकल्प है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को एक पौधा लगाकर उसकी देखभाल भी करनी चाहिए, तभी अभियान का वास्तविक उद्देश्य पूरा होगा।
उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में प्रदेशभर में पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन का स्वरूप दिया जा रहा है।
हरित उत्तर प्रदेश के निर्माण और पर्यावरणीय संतुलन बनाए रखने के लिए जनभागीदारी सबसे जरूरी है।

कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख चंद्रशेखर वर्मा, खण्ड विकास अधिकारी शिव जीत, मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र मिश्रा, ग्राम प्रधान आशीष मिश्रा, वीरेंद्र वर्मा, अमर सिंह, पंकज तिवारी, प्रदीप द्विवेदी, मधुकर तिवारी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। अंत में सभी ने अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी सुरक्षा का संकल्प लिया।









