Narendra Modi And Giorgia Meloni ने रणनीतिक साझेदारी मजबूत बनाई

tsoi news

अंतर्राष्ट्रीय : Narendra Modi And Giorgia Meloni ने कहा है कि भारत और इटली के रिश्ते अब निर्णायक चरण में पहुंच चुके हैं

और दोनों देशों की साझेदारी साधारण मित्रता से आगे बढ़कर विशेष रणनीतिक भागीदारी का रूप ले चुकी है।

दोनों नेताओं ने भारतीय और इटालियन मीडिया के लिए संयुक्त लेख में यह विचार व्यक्त किए।

दोनों नेताओं ने कहा कि बदलते वैश्विक परिदृश्य में भारत और इटली नवाचार, ऊर्जा परिवर्तन और रणनीतिक सहयोग के जरिए नई वैश्विक भूमिका निभाने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं।

उन्होंने बताया कि दोनों देशों के बीच व्यापार, रक्षा, अंतरिक्ष, डिजिटल तकनीक, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और साइबर सुरक्षा जैसे क्षेत्रों में सहयोग तेजी से मजबूत हो रहा है।

लेख में कहा गया कि भारत की तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था और इटली की औद्योगिक विशेषज्ञता मिलकर नई संभावनाएं पैदा कर रही हैं।

दोनों देशों ने वर्ष 2029 तक द्विपक्षीय व्यापार को 20 अरब यूरो से आगे ले जाने का लक्ष्य तय किया है।

प्रधानमंत्री मोदी और मेलोनी ने कहा कि AI और डिजिटल तकनीक का उपयोग मानव कल्याण और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए किया जाना चाहिए।

उन्होंने भारत-मध्य पूर्व-यूरोप आर्थिक कॉरिडोर (IMEC) को भविष्य की वैश्विक कनेक्टिविटी के लिए महत्वपूर्ण बताया।

दोनों नेताओं ने भरोसा जताया कि साझा सांस्कृतिक मूल्यों और मजबूत सहयोग के आधार पर भारत-इटली संबंध आने वाले वर्षों में और नई ऊंचाइयों तक पहुंचेंगे।

plugins
Author: plugins

Leave a Comment