राजनीति : PM Modi ने देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि पर बुधवार को उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट साझा करते हुए नेहरू को याद किया और उनके योगदान को नमन किया।
पंडित जवाहरलाल नेहरू भारतीय राजनीति के उन प्रमुख नेताओं में शामिल रहे, जिन्होंने आजाद भारत की नींव मजबूत करने में अहम भूमिका निभाई।
वह 15 अगस्त 1947 को देश की स्वतंत्रता के बाद भारत के पहले प्रधानमंत्री बने और 27 मई 1964 तक लगातार इस पद पर रहे।
उनके कार्यकाल में देश ने औद्योगिक विकास, वैज्ञानिक संस्थानों की स्थापना और लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में कई बड़े कदम देखे। नेहरू को आधुनिक भारत के निर्माण का प्रमुख शिल्पकार माना जाता है।

शिक्षा, विज्ञान और विदेश नीति के क्षेत्र में उनकी सोच ने देश को नई दिशा दी। उनकी पुण्यतिथि पर कई नेताओं और संगठनों ने भी उन्हें याद करते हुए श्रद्धांजलि दी और राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान को स्मरण किया।









