Rahul Gandhi समेत विपक्षी सांसदों का चुनाव आयोग की ओर मार्च

Election Commission India

चुनावी प्रक्रिया और मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR को लेकर विपक्ष और चुनाव आयोग के बीच विवाद मंगलवार को सड़क तक पहुंच गया।

राहुल गांधी समेत INDIA ब्लॉक के कई सांसद संसद परिसर से निर्वाचन आयोग मुख्यालय की ओर मार्च करने निकले।

प्रदर्शनकारियों की मांग थी कि वे मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और अन्य चुनाव आयुक्तों से मुलाकात करें। मार्च के दौरान पुलिस ने सांसदों को संसद मार्ग पर नीति आयोग के पास रोक दिया।

इसके बाद विपक्षी सांसद वहीं बैठ गए और धरना शुरू कर दिया। प्रदर्शन में राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा, अखिलेश यादव समेत कई विपक्षी नेता शामिल रहे।

राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पोस्ट में सवाल उठाया कि जब बड़ी संख्या में विपक्षी सांसद चुनाव आयुक्तों से मिलने पहुंचे हैं तो उनसे मुलाकात क्यों नहीं की जा रही।

 

Election Commission India

उन्होंने पुलिस की कार्रवाई पर भी सवाल उठाए। इसी दौरान राहुल गांधी ने ज्ञानेश कुमार को लेकर कहा, “ज्ञानेश, इट्स डन ब्रो, टाइम टू रिजाइन।” विपक्षी दल SIR प्रक्रिया और मतदाता सूची में कथित अनियमितताओं को लेकर चुनाव आयोग पर सवाल उठा रहे हैं।

प्रदर्शनकारियों ने ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग भी दोहराई। दूसरी ओर, मार्च को देखते हुए दिल्ली में सुरक्षा और बैरिकेडिंग बढ़ाई गई थी।

plugins
Author: plugins

Leave a Comment