Redmi 17 5G की बिक्री शुरू, जानिए कीमत और खासियतें

Redmi 17 5G

लखनऊ : Redmi 17 5G की बिक्री शुरू, जानिए कीमत और खासियतें . शाओमी इंडिया ने रेडमी 17 5जी की बिक्री शुरू कर दी है।

कंपनी ने इस स्मार्टफोन को लंबे बैटरी बैकअप, बड़ी स्क्रीन और बेहतर प्रदर्शन पर केंद्रित करते हुए पेश किया है। फोन में स्नैपड्रैगन 4 जेन 5 मोबाइल प्लेटफॉर्म दिया गया है।

डिवाइस में 6.9 इंच एचडी डिस्प्ले के साथ 120 हर्ट्ज तक AdaptiveSync और 825 निट्स HBM ब्राइटनेस मिलती है।

मनोरंजन के लिए इसमें डुअल स्टीरियो स्पीकर और कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 7i सुरक्षा भी मौजूद है। फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी 7,900 एमएएच बैटरी है।

Redmi 17 5G

इसे 45 वॉट फास्ट चार्जिंग और 22.5 वॉट तक वायर्ड रिवर्स चार्जिंग का सपोर्ट मिला है। डिवाइस हाइपरओएस 3 पर चलता है और इसमें 2 टीबी तक स्टोरेज बढ़ाने का विकल्प दिया गया है।

फोटोग्राफी के लिए स्मार्टफोन में 50 मेगापिक्सल एआई डुअल रियर कैमरा और 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा मिलता है। नाइट, पोर्ट्रेट, एचडीआर और डॉक्यूमेंट जैसे कैमरा मोड भी दिए गए हैं।

Redmi 17 5G

रेडमी 17 5जी एब्सोल्यूट ब्लैक, एंडलेस ब्लू और इटर्नल ऑरेंज रंगों में उपलब्ध है। 6GB+128GB मॉडल की कीमत 23,999 रुपये, जबकि 8GB+128GB वेरिएंट 26,999 रुपये में मिलेगा। फोन की बिक्री Mi.com, Amazon और शाओमी के रिटेल स्टोर्स से की जा रही है।

plugins
Author: plugins

Leave a Comment