Samsung AI Week के तहत स्मार्ट डिवाइसेज़ पर मिल रहे बड़े ऑफर्स

लखनऊ । Samsung India ने अपने वार्षिक टेक्नोलॉजी शॉपिंग कार्निवल ‘Samsung AI Week 2026’ की शुरुआत 8 मई से कर दी है।

इस खास अभियान के तहत कंपनी स्मार्टफोन्स, टैबलेट्स, लैपटॉप्स, स्मार्ट टीवी, वियरेबल्स और घरेलू डिजिटल अप्लायंसेज़ पर आकर्षक छूट और ऑफर्स दे रही है।

इस बार आयोजन की थीम ‘Your Companion to AI Living’ रखी गई है, जिसका उद्देश्य लोगों को AI आधारित स्मार्ट लाइफस्टाइल से जोड़ना है।

कंपनी के अनुसार, Galaxy S26, Galaxy S25 और Galaxy Z Fold7 जैसे प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर विशेष डिस्काउंट दिए जा रहे हैं।

वहीं Galaxy Tab और Galaxy Book सीरीज़ के चुनिंदा मॉडल्स पर भी भारी कीमत कटौती की गई है। स्मार्ट वॉच, ईयरबड्स और अन्य एक्सेसरीज़ पर भी ग्राहकों को बड़े फायदे मिल रहे हैं।

Samsung AI Week के दौरान Neo QLED, OLED और The Frame जैसे प्रीमियम टीवी मॉडल्स के साथ मॉनिटर्स पर भी शानदार ऑफर्स उपलब्ध हैं।

इसके अलावा रेफ्रिजरेटर, वॉशिंग मशीन और माइक्रोवेव जैसे घरेलू उपकरणों पर भी विशेष छूट दी जा रही है।

plugins
Author: plugins

Leave a Comment