Samsung Innovation Campus 2026 से युवाओं को मिलेगा एआई प्रशिक्षण

Samsung Innovation Campus

लखनऊ : Samsung Innovation Campus 2026 से युवाओं को मिलेगा एआई प्रशिक्षण . उत्तर प्रदेश के युवाओं को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और उभरती तकनीकों से जोड़ने के लिए सैमसंग ने अपने कौशल विकास कार्यक्रम का नया चरण शुरू किया है।

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने आगरा स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय में सैमसंग इनोवेशन कैंपस 2026 का शुभारंभ किया।

इस पहल के माध्यम से प्रदेश के करीब 5,000 युवाओं को एआई और जेनरेटिव एआई की नि:शुल्क ट्रेनिंग दी जाएगी। कार्यक्रम में सैमसंग साउथ वेस्ट एशिया के कॉर्पोरेट उपाध्यक्ष एसपी चुन, विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. आशु रानी, शिक्षाविद और लगभग 900 विद्यार्थी शामिल हुए।

इससे पहले 29 सितंबर को लखनऊ में भी कार्यक्रम से जुड़ा आयोजन किया गया था। प्रशिक्षण को रोजगार की जरूरतों के अनुरूप तैयार किया गया है।

विद्यार्थियों को एआई की बुनियादी समझ के साथ हैंड्स-ऑन प्रोजेक्ट, कैपस्टोन प्रोजेक्ट, डिजाइन थिंकिंग, सॉफ्ट स्किल्स और विशेषज्ञों की मेंटरशिप मिलेगी।

Samsung Innovation Campus

इसका उद्देश्य युवाओं को तकनीकी ज्ञान के साथ वास्तविक प्रोजेक्ट पर काम करने का अनुभव देना है। सैमसंग के अनुसार, उत्तर प्रदेश में 2026 के लिए 5,000 युवाओं का लक्ष्य देश के 10 राज्यों में प्रस्तावित 20,000 प्रशिक्षुओं का 25 प्रतिशत है।

कार्यक्रम 18 से 25 वर्ष के युवाओं के लिए है और इसके संचालन में ESSCI तथा TSSC सहयोग कर रहे हैं। इससे प्रदेश के युवाओं को एआई आधारित भविष्य के रोजगार अवसरों के लिए तैयार करने पर जोर दिया जा रहा है।

 

plugins
Author: plugins

Leave a Comment